{"_id":"58178aa24f1c1b0e57435886","slug":"fire-fighting-and-fire-extinguishers-are-running-overnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर आग बुझाने को दौड़ते रहे दमकलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर आग बुझाने को दौड़ते रहे दमकलकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीपावली के पर्व पर देर रात तक दमकल वाहन आग पर काबू पाने के लिए इधर उधर दौड़ते रहे। रोशनाबाद में पटाखों की पांच छोटी दुकानें जल र्गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
शहर में अग्निकांड की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सिडकुल से सटे रोशनाबाद में देर शाम गांव के बाजार में फोल्डिंग पलंग के ऊपर पटाखे, झालर, दीपावली के सामान की दुकान लगाई थी। एक दुकानदार पवन की दुकान पर आकर गिरी चिंगारी से आग भड़क गई। पटाखों के आग पकड़ने पर भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आस पास की चार दुकान को भी आग ने चपेट में ले लिया। पूरे गांव में एक बारगी अफरा तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर एफएसओ दानीराम आर्य मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इधर, ज्वालापुर के कटहरा बाजार से सटी गांधी मार्केट में तनेजा प्रोविजन स्टोर में लगी आग से काफी नुकसान हुआ। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही दुकान स्वामी प्रमोद तनेजा ने क्षेत्रवासियों की मदद से आग पर काबू पाया। जब आग लगी तब दुकान बंद थी। हरिद्वार की चित्रा टाकीज की गली में कुलदीप कुमार की गारमेंटस की दुकान में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। श्रवणनाथ नगर में ही सिमरन यात्री निवास की छत पर रखे कबाड़ में आग लग गई। उस पर भी दमकलकर्मियों ने काबू पाया। चंद्राचार्य चौक के पास जीआईएस कंपनी के फ्लैक्स बोर्ड में आग लग गई। कनखल में राजपूत धर्मशाला के पास मैसर्स दुर्गा फर्नीचर में मंदिर में रखे दिये से आग लग गई। दुकान स्वामी सुनील धीमान की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उधर, ज्वालापुर में आर्यनगर में राजेंद्र कुमार के टिंबर मर्चेंट में आग लगी। मोहल्ला चाकलान में दिनेश मेहता के गोदाम में लगी आग से प्लास्टिक के पाइप और टंकियां जल गई। दादूपुर गोविंदपुर, ब्रह़्मपुरी एवं सलेमपुर में कबाड़ के गोदाम सुलग गए। एफएसओ दानीराम आर्य ने बताया कि अग्रिकांड में कोई हताहत नहीं हुआ। देर रात तक आग बुझाने का कार्य चलता रहा।