फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered in case of assault on a young man.

Haridwar News: युवक से मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 21 Jun 2026 05:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of assault on a young man.
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ रास्ते में रोककर मारपीट कर देने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रितिक पुत्र विजय सिंह निवासी हरिद्वार ग्रीन, रोशनाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जमालपुर से क्रिकेट मैच खेलकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में कार्तिक बाला अपने पांच-छह साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट कर दी। डंडों से उसे बुरी तरह पीटने लगे। भागकर उसने जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसके पीछे दौड़ते हुए मारते रहे। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सभी जाते हुए भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर गए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed