फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   UKD demands capture of leopard

Haridwar News: यूकेडी ने की गुलदार पकड़ने की मांग

Mon, 31 Aug 2026 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
UKD demands capture of leopard
लालढांग। लालढांग क्षेत्र के चमरिया गांव में दस दिनों से गुलदार की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के मंडल अध्यक्ष अरविंद रावत के नेतृत्व में गुलदार को पकड़ने की मांग के लिए चिड़ियापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश शर्मा को ज्ञापन दिया गया। बताया कि गुलदार गांव में जगह-जगह दिखाई दे रहा है। गांव में गन्ने के खेतों में गुलदार छिपा रहता है। गांव में अधिकांश ग्रामीणों के घर खेतों के पास ही बने हुए हैं। ऐसे में बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। गुलदार कभी भी कहीं भी दिखाई दे जाता है। ग्रामीणों में दहशत बनी हुई। उत्तराखंड क्रांति दल के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने गांव ने पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में यूकेडी मंडल महामंत्री अंकित भंडारी, रितेश रावत, रंजन सिंह बिष्ट, भारत सिंह रावत, अंकित डोबरियाल, गौतम सिंह, सिद्धार्थ बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed