फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered against six for embezzling Rs 12 lakh from a finance company

Haridwar News: फाइनेंस कंपनी में 12 लाख की हेराफेरी में छह पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 05:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against six for embezzling Rs 12 lakh from a finance company
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी में 12 लाख की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि फील्ड स्टाफ कर्मचारी रुपये लेकर फरार हो गया। साथ ही कंपनी से पूर्व में जुड़े कुछ स्टाफ और स्थानीय लोगों पर भी धोखाधड़ी, दबाव बनाकर उगाही की कोशिश और ऑफिस में तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कर्मचारी सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, माइक्रो फाइनेंस कंपनी गली नंबर-1, आर्य नगर चौक ज्वालापुर के ब्रांच इंचार्ज नवीन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंपनी में फील्ड स्टाफ के रूप में काम कर रहा प्रशांत राणा पिछले कुछ महीनों से लोन रिकवरी के हिसाब-किताब में हेराफेरी करता पाया गया। ब्रांच मैनेजर राकिब और खजान ने जब उससे जवाब मांगा तो उसने गलती न दोहराने की बात कहते हुए माफी मांग ली।
विज्ञापन

इसके बाद भी उसने नए ग्रुप बनाकर लोगों से किस्त के नाम पर एडवांस रकम वसूली, जो कुल मिलाकर 12.10 लाख 121 रुपये निकली। आरोप है कि 29 नवंबर से प्रशांत राणा यह रकम लेकर फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है। आरोप लगाया कि प्रशांत राणा की मिलीभगत फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी दीपक और स्थानीय निवासी राजेश रैना, मुकुल और गोपाल से है। ये लोग निजी फाइनेंस का काम चलाते हैं और प्रशांत राणा की ओर से वसूल की गई राशि का बड़ा हिस्सा मोनिका रैना के घर पर बांटा गया। आरोप है कि प्रशांत के गायब होने के बाद उसके परिजन और राजेश रैना कंपनी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तोड़फोड़ की, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब किए। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed