{"_id":"6a92d172880e8a5ec20cfaef","slug":"sugarcane-crop-fell-due-to-rain-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-153293-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बारिश से गन्ने की फसल गिरी, खेतों में जलभराव से सब्जियां हो रही खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बारिश से गन्ने की फसल गिरी, खेतों में जलभराव से सब्जियां हो रही खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- धनौरी क्षेत्र के किसानों ने सर्वे कराकर मुआवजा देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई तेज बारिश के कारण क्षेत्र के अधिकांश खेतों में जलभराव हो गया। इससे गन्ने की खड़ी फसल गिर गई, जबकि कई खेतों में सब्जियों की फसल भी पानी में डूबकर खराब हो रही है। किसानों ने लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
किसानों के अनुसार खेतों में पानी भरने से गन्ने का निचला हिस्सा डूब गया है। कई जगह फसल गिरने के साथ पानी में रहने के कारण सड़ने लगी है। किसानों को आशंका है कि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो नुकसान और बढ़ सकता है। क्षेत्रवासी राम सिंह ने बताया कि उनके खेत में गन्ने की अधिकांश फसल गिर गई है। साथ ही सब्जियों की फसल भी जलभराव की भेंट चढ़ गई। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
सेवाराम भारती, राम सिंह सैनी, दिनेश कुमार, जॉनी और रोहिदास ने बताया कि उनके खेतों में भी गन्ने की फसल गिरने के साथ जलभराव के कारण फसल खराब हो रही है। किसानों ने प्रशासन से खेतों से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने और फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार का कहना है कि किसानों को गन्ने की फसल के बचाव के लिए खेतों से पानी को निकाल देना चाहिए। उन्होंने बताया कि गन्ने की फसल को बांध से भी उसे सुरक्षित किया जा सकता है।