{"_id":"6a23fda74d3e10bb140f12f5","slug":"fir-lodged-against-bhel-employee-over-collision-incident-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149784-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: टक्कर मारने के मामले में भेल कर्मचारी पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: टक्कर मारने के मामले में भेल कर्मचारी पर प्राथमिकी
Sat, 06 Jun 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 06 Jun 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
हरिद्वार। भेल फैक्टरी परिसर में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी अमरजीत सिंह निवासी शिवालिक नगर ने सहकर्मी प्रबोध श्रीवास्तव निवासी सेक्टर-2, भेल के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 10 मार्च को शाम करीब चार बजे ब्लॉक-1 और ब्लॉक-4 के बीच प्रबोध श्रीवास्तव गलत दिशा से तेज व लापरवाही से बाइक चलाते हुए आए और उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भेल मुख्य चिकित्सालय से स्वामी भूमानंद अस्पताल रेफर किया गया, जहां सिर की सर्जरी हुई और 25-30 टांके लगाए गए। चेहरे की हड्डी टूटने पर प्लेट भी डाली गई। वह 14 मार्च तक अस्पताल में भर्ती रहे और चिकित्सकों ने 15 मई तक पूर्ण बेड रेस्ट की सलाह दी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद