{"_id":"6ad21812bba97f86660b99fd","slug":"female-police-officer-files-fir-against-husband-and-in-laws-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155486-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला पुलिसकर्मी ने पति और ससुरालियों पर दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला पुलिसकर्मी ने पति और ससुरालियों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
- दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, मारपीट कर गला दबाने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पुलिसकर्मी ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी में कार खरीदने के लिए आठ लाख रुपये नकद देने के बावजूद ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। विवाहिता ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने, गला दबाने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर के सराय गांव निवासी आरती यादव महिला हेल्पलाइन में शिकायत देकर बताया कि उनकी शादी 29 नवंबर 2023 को सहारनपुर जिले के गांगलहेड़ी थाना क्षेत्र के चौरादेव गांव निवासी प्रवेश यादव के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। कार खरीदने के लिए आठ लाख रुपये नकद भी दिए गए थे। आरती पुलिस विभाग में सेवारत हैं, जबकि उनके पति सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे।
आरती का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति प्रवेश यादव, सास कुसुम देवी, ननद महिमा देवी, नंदोई गौरव और देवर शरद दहेज में दिए गए सामान से खुश नहीं थे। छोटी-छोटी बातों पर उनके साथ विवाद किया जाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बेटी के जन्म के बाद भी ससुरालियों ने ताने दिए।
विज्ञापन
बेटी के जन्म और पालन-पोषण का खर्च भी पति ने नहीं उठाया। बेटी के जन्म के बाद छह महीने तक ससुराल में रहने के दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। पति शराब पीकर उनके साथ दुर्व्यवहार करता था। बाद में उन्होंने अपनी तैनाती कोटद्वार से हरिद्वार करा ली और गृहस्थ जीवन बचाने के लिए रुड़की में किराये पर कमरा लेकर पति के साथ रहने लगीं।
आरोप है कि वहां भी पति की हरकतों में सुधार नहीं हुआ और वह मारपीट कर उन्हें कमरे से बाहर निकाल देता था। आरोप लगाया कि एक बार विवाद के दौरान पति ने उनका गला दबा दिया, जिससे उन्हें करीब 20 से 25 मिनट बाद सांस आने की बात कही। इस घटना के बाद उन्होंने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन किया।
उनका आरोप है कि पति ने उनकी ज्वेलरी बैग से निकालकर सास और देवर को दे दी, जो उसे लेकर गांव चले गए। ननद पर भी फोन कर गाली-गलौज करने और पति पर उनके भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने, नौकरी छुड़वाने की धमकी दी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है।