{"_id":"6786a560e9af7e592d04d567","slug":"father-and-son-beaten-also-accused-of-firing-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-127739-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सरेराह पिता और पुत्र को पीटा, फायर करने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सरेराह पिता और पुत्र को पीटा, फायर करने का भी आरोप
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में दुकान से सामान लेकर घर जा रहे पिता-पुत्र को सरेराह रोककर मारपीट कर दी गई। दोनों पर पीछे से भी फायर भी किया। दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मुनफैत अली पुत्र इब्राहिम निवासी गांव हल्वहेड़ी बहादराबाद ने शिकायत देकर बताया कि आठ जनवरी को वह और उसका पुत्र उमैर मरगूबपुर स्थित पीठ बाजार में सामान लेने गए थे। रात नौ बजे घर जा रहे थे। तभी रास्ते में साजिद, दानिश, जिशान, शाहनूर और हनीफ निवासीगण मरगूबपुर ने उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि सभी ने उनसे मारपीट कर दी। उमैर को काफी चोटें आईं हैं। किसी तरह दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि पीछे से आरोपियों ने उन पर फायरिंग भी की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।