फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers damaged wheat, mustard, cabbage, pea crops due to rain

बारिश से किसानों की गेहूं, सरसों, गोभी, मटर की फसल हुई बर्बाद

Fri, 06 Mar 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers damaged wheat, mustard, cabbage, pea crops due to rain
भगत सिंह चौक पर भरा पानी । - फोटो : HARIDWAR
तेज बारिश के चलते शुक्रवार को शहर के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बरसात से किसानों की गेहूं , सरसों, गोभी और मटर की फसल काफी हद तक बर्बाद हो गई है। इससे पहले बीते 25 फरवरी को ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो चुकी थी। इलाके के किसान धर्मेंद्र प्रधान, जितेंद्र चौधरी, सुशील चौहान, शमशेर भड़ाना आदि ने बताया कि तेज बारिश और आंधी के चलते गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, सरसों, मटर, गोभी आदि की फसलों के खराब होने की संभावना भी काफी बढ़ गई है। उधर, बारिश से शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। शहर में गैस पाइप लाइन और बिजली की तारों को बिछाने के लिए जगह-जगह पर गड्ढे खोदे गए हैं। शुक्रवार को हुई बारिश के चलते लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। उधर, कीचड़ की चपेट में आने से वाहन चालकों को दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार भी बढ़ गए हैं। वहीं, बारिश के चलते एक बार फिर सर्द हवाएं चलना शुरू हो गई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।

अम्बूवाला में खेत में बारिश के साथ तेज हवा से गिरी गेहूं की फसल ।

अम्बूवाला में खेत में बारिश के साथ तेज हवा से गिरी गेहूं की फसल ।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed