फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fakkad thrashed on suspicion of theft of girls

बच्चियां चोरी के शक में फक्कड़ को डंडों से पीटा

Tue, 27 Sep 2022 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:09 PM IST
सार

प्रेमनगर आश्रम के पास दो युवकों की ओर से एक फक्कड़ को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है।इसमें युवक फक्कड़ को पीटते पूछ रहे हैं कि बच्चियां कहां गईं, जबकि फक्कड़ खामोश है।वहीं बताया जा रहा है कि फक्कड़ काफी समय से पास में ही सड़क किनारे पर रहता है।

विज्ञापन
Fakkad thrashed on suspicion of theft of girls

विस्तार

प्रेमनगर आश्रम के पास दो युवकों की ओर से एक फक्कड़ को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। युवक फक्कड़ को बच्चियों को चुराने के शक में डंडों से पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह की है। करीब साढ़े नौ बजे प्रेमनगर आश्रम के बाहर एक फक्कड़ को दो युवकों ने अचानक लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने कारण पूछा तो युवकों ने बताया कि फक्कड़ बच्चा चोर है।
विज्ञापन

राह चलते किसी व्यक्ति ने फक्कड़ की बेरहमी से पिटाई की मोबाइल से वीडियो बना ली। वीडियो वायरल हो गई। इसमें युवक फक्कड़ को पीटते पूछ रहे हैं कि बच्चियां कहां गईं, जबकि फक्कड़ खामोश है। कुछ लोगों ने युवकों से फक्कड़ को छुड़वाया। उधर, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..तो नशे में थे पीटने वाले युवक
जिस तरह से फक्कड़ को पीटने वाले युवकों का हुलिया लग रहा है, उससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि दोनों नशे की हालत में थे। वहीं बताया जा रहा है कि फक्कड़ काफी समय से पास में ही सड़क किनारे पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed