फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   fake doctor

स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप

Thu, 25 Jun 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Thu, 25 Jun 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
fake doctor

खानपुर क्षेत्र के ग्राम लाल चंदवाला में गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत हो जाने के मामले ने देहात में झोलाछाप चिकित्सकों के फैले जाल की तस्वीर एक बार फिर साफ कर दी है। शहर की कुछ कालोनियों के साथ ही देहात में बड़ी संख्या में झोलाछाप चिकत्सक अभी भी इलाज के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

विज्ञापन


लालचंदवाला मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश तो दिए लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। शनिवार को खानपुर क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में एक बच्चे की डायरिया से मौत होने के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव के ही एक युवक ने इलाज के नाम पर बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया था।
विज्ञापन


जिस कारण उसकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई जब वे उसे अस्पताल ले गए तब तक उसकी मौत हो गई थी। यह स्थिति केवल खानपुर अथवा लक्सर क्षेत्र की ही नहीं है बल्कि देहात में इस तरह के झोलाछाप चिकित्सकों का जाल बिछा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलौर, नारसन, झबरेड़ा, भगवानपुर के साथ ही घाड़ क्षेत्र में गांव-गांव में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे चिकित्सकों की भारी भीड़ है। ऐसे कई चिकित्सकों के पास न तो कोई विधिवत डिग्री है और न ही अनुभव। कई ऐसे लोग भी क्लीनिक चला रहे हैं।


जिन्होंने सिर्फ कुछ दिनों तक किसी चिकित्सक के पास एक सहायक के रूप में काम किया और  चिकित्सक बन बैठे। भगवानपुर में तो एक ऐसा युवक चिकित्सालय संचालित कर रहा है जो महज हाईस्कूल तक पढ़ा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed