फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Factory worker thrashed and robbed of cash, mobile

Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी को पीटा और नकदी, मोबाइल लूटा

Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Factory worker thrashed and robbed of cash, mobile

विज्ञापन
शनिवार रात बदमाशों ने फैक्टरी कर्मचारी के साथ लूटपाट की। कर्मचारी को पीटने के बाद उससे हजारों की नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




बहादराबाद के शिव बिहार कालोनी खेड़ली निवासी सोनू राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार को फरीदाबाद से बस से बहादराबाद पहुंचा। बोंगला बाईपास पर बस से उतरने के बाद बहादराबाद की तरफ पैदल चल दिया। बोंगला के पास तीन लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए मोबाइल और साढ़े नौ हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed