फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Faces happy after seeing easy English paper

अंग्रेजी का आसान पेपर देख खिले छात्रों के चेहरे

Wed, 27 Apr 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Faces happy after seeing easy English paper
कोरोना संक्रमणकाल के दो साल बाद शुरू हुई सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में इंग्लिश का आसान पेपर देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। छात्रों ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर बहुत अच्छा था। उनके नंबर भी अच्छे आएंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल में दो साल स्कूलों पर ताले लटके रहे। बच्चों की ओर से ऑनलाइन शिक्षा हासिल की जा रही थी। कोरोना संक्रमण के कारण दसवीं और 12 की परीक्षाएं भी नहीं हो पा रही थीं। बच्चों को प्रमोट कर दिया जा रहा था। कोरोना संक्रमण के केस कम होने से स्कूलों को खोलकर ऑफलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया था। संक्रमण से राहत मिलने के बाद गृह परीक्षाओं से लेकर बोर्ड परीक्षाओं को शुुरू कर दिया गया था। उत्तराखंड बोर्ड और गृह परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। बुधवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

बोले विद्यार्थी
कोरोना संक्रमण काल के बाद परीक्षाएं शुरू होने से बेहद खुशी हो रही है। पेपर भी अच्छा ही रहा है। उनके अच्छे अंक आ जाएंगे। - लक्ष्य रावत
कोरोना संक्रमण के कारण पता नहीं चल पा रहा था कि परीक्षाएं होंगी या नहीं। फिर भी वह पूूरी लगन के साथ पढ़ाई कर रहे थे। - तन्मय
कक्षा से नौ से दस में तो वह बिना परीक्षा दिए ही पहुंच गए थे। अब बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से बड़ी खुशी मिली है। - गौरंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed