{"_id":"5de2b3258ebc3e54c36d235e","slug":"expressing-displeasure-over-stopping-trains-till-haridwar-haridwar-news-drn3277878139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकारण हरिद्वार तक ट्रेनें रोकने से हरिद्वार के व्यापारी हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकारण हरिद्वार तक ट्रेनें रोकने से हरिद्वार के व्यापारी हुए परेशान
विज्ञापन
हरिद्वार। व्यापारियों ने हरिद्वार तक अकारण ट्रेनों का संचालन रोकने पर आक्रोश जताते हुए रेलवे के डीआरएम को ज्ञापन भेजकर ट्रेनों का अविलंब संचालन करने की मांग की है।
महानगर व्यापार मंडल ने हरिद्वार में रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों की आवाजाही बिना किसी कारण बंद करने पर नाराजगी जताते हुए हरिद्वार रेलवे निदेशक अतुल कुमार से मुलाकात कर उन्हें रेलवे के डीआरएम मुरादाबाद के नाम से ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने रेलवे प्रबंधक से मांग करते हुए कहा कि रेलवे का कार्य ऋषिकेश वाली लाइनों पर चल रहा है। उसके बावजूद हरिद्वार तक यात्रियों की आने वाली मुख्य ट्रेनों की आवाजाही बंद करके हरिद्वार के व्यापारियों, आने वाले तीर्थयात्रियों, आम जनमानस पर कुठाराघात किया जा रहा है। हरिद्वार में यात्रियों के न आने से व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। पहले ही दीपावली पर गंगा बंदी की वजह से व्यापार कम हुआ। अब उसके बाद रेलवे द्वारा हरिद्वार की मुख्य ट्रेनों को रोककर यहां के व्यापार पर गहरा संकट खड़ा कर दिया है। बड़ा बाजार के उपाध्यक्ष राजू वधावन एवं व्यापारी नेता सतेंद्र वर्मा ने कहा कि ट्रेनों की आवाजाही बंद होने से गंगा घाट सूने पड़े हैं। व्यापारी खाली बैठे हैं। उन्होंने डीआरएम से मांग की कि यात्रियों की सुविधाओं एवं व्यापारियों के व्यापार के लिए हरिद्वार तक ट्रेनों की आवाजाही जल्द शुरू की जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, शहर अध्यक्ष तेज प्रकाश साहू, जिला सचिव प्रीतकमल सारस्वत, जिला मंत्री पंकज माटा, रमन व्याकुल, सुमित घोष, नीटू वधावन, दीपक पांडेय, मनोज राणा, प्रदीप मान, मनोज शर्मा, लक्की सिंह, मुकेश अग्रवाल व राजेश भाटिया आदि शामिल हुए।