{"_id":"6786a39ff81017da560e5e87","slug":"exercise-gati-shakti-cargo-terminal-to-be-built-at-pathri-railway-station-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-127756-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवायद : पथरी रेलवे स्टेशन पर बनेगा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवायद : पथरी रेलवे स्टेशन पर बनेगा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कारोबारियों को अब दूसरे राज्यों से माल लाने या भेजने के लिए और आसानी मिल सकेगी। इसके लिए रेलवे की ओर से हरिद्वार जनपद में पहले गति शक्ति कार्गो टर्निमल के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। टेंडर जारी कर दिए गए हैं। करीब दो साल के अंदर टर्निमल को बनाकर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां कंटेनरों के माध्यम से आयात का काम होगा।
मुरादाबाद रेल मंडल की ओर से हरिद्वार जिले में पथरी स्टेशन पर पहला कॉनकॉर (कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया) की ओर से गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे की भूमि पर बनने वाले इस टर्मिनल की अनुमानित कुल लागत करीब 18 से 20 करोड़ है। निर्माण के लिए संबंधित एजेंसी को टेंडर जारी कर दिया गया है। साल के अंदर टर्निमल को तैयार करने का समय तय किया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि माल यातायात को व्यापारियों की सुविधा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यापारियों को रेल मार्ग से माल यातायात की सुविधा से बहुत आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या है कि गति शक्ति
- गति शक्ति कार्गो टर्मिनल थोक माल की ढुलाई के लिए बनाया गया है। इस टर्मिनलों का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''गति शक्ति'' विजन के तहत किया जा रहा है। गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) एक ऐसा टर्मिनल है जहां माल की ढुलाई के लिए रेलवे से जुड़े निगमों को सुविधा मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अभी तक नहीं है जिले में कोई टर्निमल
- रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हरिद्वार जिले में किसी भी रेलवे स्टेशन पर ये टर्मिनल अभी तक नहीं बनाया है। पहला टर्निमल पथरी रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा है। ज्वालापुर में माल गोदाम पहले से है। जहां माल गाड़ियों के जरिये आयात-निर्यात होता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पथरी रेलवे स्टेशन पर गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल बनाया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टर्मिनल का निर्माण करीब दो साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इससे व्यापारियों को माल आयात में आसानी होगी।
- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद रेल मंडल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आवेश अंसारी