{"_id":"63a8a7028aae1b33765c8667","slug":"even-in-the-chief-secretary-s-chaupal-there-was-only-assurance-haridwar-news-drn4320176169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: प्रमुख सचिव की चौपाल में भी नसीब हुआ सिर्फ आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: प्रमुख सचिव की चौपाल में भी नसीब हुआ सिर्फ आश्वासन
विज्ञापन
सुराज दिवस पर बहादराबाद विकासखंड के टिहरी डोब नगर ग्राम पंचायत में सजाई गई चौपाल सजाई गई। चौपाल में प्रमुख सचिव और हरिद्वार के जिला प्रभारी आरके सुधांशु पहुंचे थे। टिहरी बांध विस्थापितों ने इतने साल बाद भी जमीन का मालिकाना हक नहीं मिलने का मामला उठाया। इसके अलावा क्षेत्र की कई समस्याओं को उनके सामने रखा। ग्रामीणों को सभी समस्याओं के समाधान करने का केवल आश्वासन ही मिला।
रविवार को चौपाल में प्रमुख सचिव ने कहा कि हरिद्वार देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपना विशेष स्थान रखता है। इसलिए जनपद का समुचित विकास करना सकार की पहली प्राथमिकता में रहता है। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को गिनाना शुरू किया और समाधान की मांग की। ग्रामीण सीएफ आजाद, पुरुषोत्तम, बलवंत पंवार, हुकम सिंह रावत ने वन कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी वजह से हम लोगों को भूमिधरि का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। प्रमुख सचिव ने कहा कि इसका स्थायी समाधान निकलाने के लिए काम किया जा रहा है।
गुरुदीप बफोला ने बरसात के समय कालोनी नंबर-2 में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान की मांग की। निकासी नाले पर पुलिया बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गायों को चराने के लिए आवंटित की गई भूमि को टिहरी पुनर्वास विभाग की ओर से वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत टिहरी डोब नगर से हरिद्वार तक आने-जाने के लिए यातायात की उचित व्यवस्था करने, सूखे पेड़ों को काटने की अनुमति प्रदान करने, अटल उत्कृष्ट कॉलेज में अंग्रेजी माध्यम के अध्यापकों की तैनाती, भाग-3 गांव में कन्या हाईस्कूल खोलने की मांग की। आरके सुधांशु ने सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान, डीएफओ मयंक शेखर झा, बीडीओ मानस मित्तल, ग्राम प्रधान सुनीता राणा पंवार आदि मौजूद रहे।