फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Employees adamant on transfer of DFO

डीएफओ प्रकरण: नहीं बनी बात, दफ्तर में तालाबंदी आज

Tue, 14 Dec 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Employees adamant on transfer of DFO
अभद्रता का आरोप लगाते हुए डीएफओ के ट्रांसफर पर अड़े कर्मचारियों को हरिद्वार के डीएफओ रहे आकाश वर्मा भी नहीं मना सके। उन्हें मुख्यालय की तरफ से वार्ता कर प्रकरण का हल निकालने के लिए भेजा गया था। अब कर्मचारी बुधवार से मांग को लेकर दफ्तर की तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

डीएफओ डीएस मीणा के खिलाफ उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन शाखा हरिद्वार के बैनर तले हरिद्वार वन प्रभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया था। कर्मचारी डीएफओ का तबादला करने की मांग को लेकर दफ्तर के परिसर में ही धरना दे रहे हैं। मंगलवार को कर्मचारियों की ओर से संघर्ष समिति का गठन भी किया गया। जिसमें मुख्य संयोजक रणवीर सिंह रावत और संयोजक सचिव शेखर चंद्र जोशी बनाए गए। पुष्पा जोशी, रोशन खान, अवनीश, रामकुमार वर्मा, हरीशचंद्र ध्यानी को संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

धरने पर वन विभाग के देहरादून मुख्यालय की ओर से यहां पूर्व में तैनात रहे डीएफओ आकाश कुमार वर्मा को आंदोलित कर्मचारियों से वार्ता के लिए भेजा गया। एन्होंने कर्मचारियों के साथ वार्ता की। पर कर्मचारी एक सूत्री मांग डीएफओ का स्थानांतरण से पहले आंदोलन समाप्त करने को तैैयार नहीं हुए। मंगलार को धरने पर मुख्य संयोजक रणवीर सिंह रावत ने कहा कि बुधवार को मांग के लिए दफ्तर की तालाबंदी की जाएगी। मांग को लेकर अन्य संगठनों और प्रांतीय संगठन का समर्थन मिल चुका है। जब तक डीएफओ का ट्रांसफर नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बुरहान अली, दीपक नेगी, मयूरी, किरण, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed