{"_id":"77ce5f54967d816539aa39445becc670","slug":"elephant-killed-security-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने ली सिक्योरिटी गार्ड की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने ली सिक्योरिटी गार्ड की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेल सेक्टर एक में वर्क्स हॉस्टल के पास एक सिक्योरिटी गार्ड का खून से लथपथ शव मिला। घटनास्थल के पास ही हाथी की लीद मिलने पर माना जा रहा है कि हाथी ने ही सिक्योरिटी गार्ड की जान ली है। मृतक मूल रुप से बिजनौर का रहने वाला था। वह सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को शव मिलने की सूचना मिली। विष्णुलोक कालोनी को जा रहे कच्चे रास्ते पर मिले शव की पहचान रतन (40) पुत्र शग्गू निवासी गांव मोइनुद्दीन मंडावर बिजनौर यूपी हाल निवासी रावली महदूद के रुप में हुई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पसलियां टूटी हुई थी और सिर भी बुरी तरह कुचला हुआ था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही हाथी की लीद पड़ी थी। इस बात का पता लगा रहे है कि आखिर मृतक यहां करने क्या आया था। जेब से मिली डायरी के आधार पर ही उसकी पहचान हो पाई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन