फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Electricity supply to Aurangabad and Anneki begins from SIDCUL Roshanabad

Haridwar News: औरंगाबााद व आन्नेकी में सिडकुल रोशनाबाद से शुरू हुई बिजली आपूर्ति

Sun, 23 Nov 2025 08:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 23 Nov 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to Aurangabad and Anneki begins from SIDCUL Roshanabad
- लगभग 3.5 करोड़ की लागत के फीडर से कार्य पूरा किया, सांसद रावत ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

औरंगाबााद व आन्नेकी में सिडकुल रोशनाबाद से शुरू हुई बिजली आपूर्ति
हरिद्वार। ग्राम औरंगाबाद में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने औरंगाबाद व आन्नेकी गांवों की विद्युत आपूर्ति को रुड़की डिविजन से हटाकर सिडकुल रोशनाबाद से जोड़ने वाले कार्य का लोकार्पण किया। यह परियोजना उनके मुख्यमंत्रित्व काल की घोषणा में रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से शामिल हुई थी। लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी व 11 केवी की नई लाइन फीडर बनाकर कार्य पूरा किया गया है। करीब 2500 उपभोक्ताओं को पहले रुड़की डिविजन के धनौरी उपकेंद्र से सप्लाई मिलती थी, जहां अत्यधिक दूरी के कारण लो वोल्टेज और खराब मौसम में बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या रहती थी। विधायक आदेश चौहान ने छह वर्ष पूर्व दोनों सीमावर्ती गांवों की समस्या को सरकार के समक्ष उठा कर इस कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कराया था, जिसके बाद नई लाइन बनाकर सप्लाई सिडकुल रोशनाबाद से जोड़ दी गई। लोकार्पण के दौरान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान भाजपा की प्राथमिकता है और इस कार्य से हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि नई सप्लाई लाइन से अब गांवों में बिजली समस्या समाप्त होगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, बिमलेश देवी, प्रमोद पाल, नीरज प्रधान, चमन चौहान, अरविंद चौहान, विनित जौली, उमेश पाठक, अनिल चौहान, विनीत चौहान, नागेंद्र राणा, आशुतोष चक्रपाणी, मगेंद्र सैनी, वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, पंकज चौहान, बिंदर पाल, मुनेशपाल, अरुण चौहान, अभिनंदन गुप्ता, कमल प्रधान, अंकुर मेहता, आलोक चौहान, नवजोत वालिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed