फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   haridwar Accident four youths injured as two motorcycles collide near tirchhe bridge in dhanori

हरिद्वार: धनौरी तिरछे पुल के पास हादसा, दो बाइकों की हुई भिड़ंत, चार युवक घायल

Sat, 17 Oct 2026 08:42 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, धनौरी (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, धनौरी (हरिद्वार) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 17 Oct 2026 08:42 PM IST
सार

रुड़की के धनौरी क्षेत्र में तिरछे पुल के पास पटरी पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
haridwar Accident four youths injured as two motorcycles collide near tirchhe bridge in dhanori
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

धनौरी क्षेत्र में तिरछे पुल के पास पटरी पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहनपुरा निवासी 18 वर्षीय प्रियास पुत्र धर्मेंद्र और 16 वर्षीय अर्नव पुत्र मुकेश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुमननगर की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सिकरौडा निवासी संजय पुत्र राकेश और रविन्द्र पुत्र सुमेरचंद सुमन नगर की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान धनौरी तिरछे पुल के पास पटरी पर दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें चारों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को पुलिस चौकी परिसर में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी महिपाल सैनी ने बताया कि दुर्घटना में घायल चारों युवकों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed