फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CBI team reaches to question former MLA suresh rathore in ankita bhandari murder case Haridwar News

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड, सुरेश राठौर से सीबीआई ने की तीन घंटे पूछताछ, उर्मिला सनावर का आया बयान

Sat, 17 Oct 2026 10:06 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार।
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 17 Oct 2026 10:06 PM IST
सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में सीबीआई ने हरिद्वार में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। ऑडियो क्लिप और उससे जुड़े दावों के बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। पूछताछ के बाद राठौर घर लौट गए, जबकि टीम ने कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
CBI team reaches to question former MLA suresh rathore in ankita bhandari murder case Haridwar News
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से करीब तीन घंटे तक पूछताछ - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में शनिवार को सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची। टीम ने बीएचईएल क्षेत्र स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे कई सवाल किए गए। पूछताछ के बाद शाम करीब सात बजे सीबीआई की टीम गेस्ट हाउस से रवाना हो गई। वहीं, सुरेश राठौर भी अपने घर लौट गए। पूरी कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन


अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पिछले साल दिसंबर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल की गई थी। इस क्लिप को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई थी। उर्मिला सनावर ने ऑडियो के संबंध में कई दावे किए थे। इसमें भाजपा से जुड़े एक वीआईपी का जिक्र होने की बात भी सामने आई थी। पूर्व विधायक सुरेश राठौर को लेकर भी विभिन्न दावे किए गए थे।
विज्ञापन


ऑडियो क्लिप और उससे जुड़े आरोपों के सामने आने के बाद मामले में पुलिस ने अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। अब इसी प्रकरण में शनिवार की शाम करीब चार बजे सीबीआई की टीम ने हरिद्वार पहुंची। भेल के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ शुरू की गई। शाम सात बजे टीम ने पूछताछ के बाद राठौर को छोड़ दिया। हालांकि, पूछताछ के दौरान किन सवालों पर चर्चा हुई और उनके क्या जवाब मिले, इस संबंध में सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पूरा सहयोग करूंगा: विधायक
-पूछताछ के बाद मीडिया के सामने आए पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि उन्होंने सीबीआई के सामने पूरी बात रखी है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा और अभी भी कर रहे हैं। उर्मिला सनावर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कहता कि उर्मिला कौन है, कौन नहीं। 

Trending Videos

बलूनी की अगुवाई में सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता
नई दिल्ली में शुक्रवार को अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और मां सोनी देवी सांसद बलूनी के साथ सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की। दोनों ने अधिकारियों को प्रकरण से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने अफसरों को ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं सीबीआई अफसरों ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं का परीक्षण कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

बता दें कि दो रोज पहले अंकिता के माता पिता ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने के विरोध में और अंकिता हत्याकांड में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग कर इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समर्थन दिया था। अगले दिन तड़के इंडिया गेट पर ही डटे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया था। दोनों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए दोबारा प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी थी।

ये भी पढे़ं...UK Top News: रेखा आर्या के बयान से सिलासी हलचल, सैलजा का गौतम पर हमला, बदरीनाथ में बर्फबारी, महानवमी पर छुट्टी

पुलिस की इसी कार्रवाई के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में लोक भवन कूच की कोशिश की थी। आगे बढ़ने से रोकने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की पुलिसकर्मियों से जोरदार भिड़ंत भी हुई थी। लोक भवन का गेट खोलने की कोशिश और पुलिस से धक्का-मुक्की करने के आरोप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 30 नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शुक्रवार को अंकिता के माता-पिता के ही संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की और उनकी मांग पर सीबीआई के अधिकारियों से मुलाकात कराई। अफसरों ने दोनों को मामले की निष्पक्ष और न्याय संगत जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed