फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   electricity and water problem.

अंधड़ ले गया बिजली, सूख गए नलके

Wed, 13 May 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 13 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे आए अंधड़ से शहर से देहात तक बिजली गुल रही। कुछ पॉश कालोनियों में आधी रात से आपूर्ति सुचारु हुई, लेकिन अधिकतर कालोनियों और देहात में सुबह नौ बजे के बाद बिजली आई। लोग रातभर गर्मी से परेशान रहे। बुजुर्ग और बच्चे उमस से बिलबिला उठे। सुबह लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद लोगों को कुछ राहत मिली।

विज्ञापन


कई कालोनियों में आंखमिचौनी
रात 12 बजे भागीरथीपुरम, ज्वालापुर, कनखल, राजविहार, उत्तरी हरिद्वार, भीमगौडा, मायापुर में बिजली की आपूर्ति हुई लेकिन चंद मिनटों बाद फिर गायब हो गई। उसके बाद इसके आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। गुघाल रोड, बीएचईएल रोड, नील खुदाना, चाकलान, रामलीला मैदान, डाट मोहल्ला, पांवधोई, पुल जटवाड़ा, चौक बाजार, घास मंडी, सुभाषनगर, सीतापुर, नई सब्जी मंडी, रेलवे रोड, कस्सावान में रात नौ बजे आपूर्ति ठप हुई और सोमवार दोपहर 12 बजे सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


बहादराबाद क्षेत्र मे 11 घंटे कटौती
बहादराबाद। लाइनों में फाल्ट आने से बहादराबाद क्षेत्र में 11 घंटे बिजली कटौती रही। क्षेत्र में रात 10 बजे गई बिजली मंगलवार सुबह नौ बजे आई। गांव बोंगला, रोहालकी, अलीपुर, अहमंदपुर, इब्राहिमपुर, सहेदवपुर, कासमपुर ,खेलड़ी, बेगमपुर, सहेदवपुर आदि गांव में लोग कटौती से बेहाल रहे। इस संबंध में अवर अभियंता सुरेश कुमार का कहना है कि रात में तेज हवा चलने की वजह से कई लाइनों पर पेड़ गिर गए थे जिसकी वजह से सप्लाई बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथरी क्षेत्र पसीना-पसीना
पथरी। क्षेत्र में आंधी के चलते सोमवार रात दस बजे गई बिजली सुबह आठ बजे आ पाई । भट्टीपुर बिजली घर क्षेत्र के गांवों में तार बदलने का काम चलने से दोपहर दो बजे तक बादशाहपुर, शाहपुर, धारीवाला, शेरपुर, नसीरपुरकलां आदि गांव की बिजली गुल रही है। एसडीओ अंजीव राणा का कहना है कि आंधी के चलते कटौती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed