फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elderly woman dies after being hit by a vehicle

Haridwar News: वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 29 Jun 2026 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by a vehicle
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर दोपहर में सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क से गुजर रही बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 2:35 बजे कोतवाली के मुख्य गेट के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए काफी प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पहचान के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि महिला के शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और चौकियों को भी सूचना भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed