फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Eid prayers were for peace in the hands of thousands

ईद की नमाज में अमन के लिए उठे हजारों हाथ

Fri, 08 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Fri, 08 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers were for peace in the hands of thousands
इऱ्ईद - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। ईद-उल-फितर का त्यौहार बृहस्पतिवार को खुशियां और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ज्वालापुर बड़ी ईदगाह में हजारों सुन्नी मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा करते हुए प्रदेश व मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी। ज्वालापुर और देहात की कई अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन

रमजान माह के 30 रोजे पूरे होने पर बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया गया। शिया मुस्लिम एक दिन पहले ईद का त्यौहार मना चुके हैं। बृहस्पतिवार को ज्वालापुर समेत आसपास के देहात से बड़ी तादाद में लोग ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने ज्वालापुर ईदगाह पहुंचे। यहां मौलाना वाहिद ने ईद की नमाज अदा कराई। खुतबे के बाद पूरे मुल्क में अमन चैन की दुआएं की गई। इससे पहले मौलाना आरिफ कासमी ने कौम से सामाजिक बुराइयां दूर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों से अच्छा सुलूक रखें और किसी भी सूरत में भाईचारे को न गवाएं। ईदगाह नमाजियों से पूरी तरह भर जाने के बाद बाहर सुभाषनगर मार्ग और मदरसा दारुल उलूम रशीदिया में नमाज अदा की गई। ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी व सेक्रेटरी हाजी नईम कुरैशी ने कमेटी की ओर से नमाजियों और मेहमानों का इस्तकबाल किया गया। ईदगाह के अलावा कटहरा बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद, मंडी की मस्जिद, मदीना मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद, अली मस्जिद, कोटरवान व भेल सेक्टर एक की मस्जिद में भी अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

ईदगाह में पूर्व विधायक अंबरीश कुमार, सतपाल ब्रह्मचारी, मुरली मनोहर, अंशुल श्रीकुंज, ओपी चौहान, अशोक शर्मा, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एसएसपी राजीव स्वरूप ने लोगों को ईद उल फितर की बधाई दी। इस दौरान हाजी रफी खान, मुकर्रम अंसारी, मकबूल कुरैशी, मुस्तकीम उर्फ छम्मन पीर, मौ. शमीम, चौधरी मुस्तफा ख्वाजा, सुहेल कुरैशी, शाहनवाज मंसूरी, अरशद ख्वाजा, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, मुनव्वर कुरैशी, सज्जाद गौड, अतहर अंसारी आदि ने बधाई देने ईदगाह पहुंचे नेताओं व अधिकारियों का खैरमखदम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात में भी उल्लास से मना त्यौहार
ईद का त्यौहार देहात में भी उल्लास के साथ मनाया गया। सराय, एक्कड़, जमालपुर, गाड़ोवाली, बहादरपुर जट, धनपुरा, घिस्सुपुरा, बादशाहपुर, बहादराबाद, बौंग्ला, सलेमपुर, भारापुर भौरी, घोड़ेवाली, बढ़ेडी राजपूतान, गढ़मीरपुर, धनौरी के तेलीवाला आदि में ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। मुख्यमंत्री की बेटी व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अनुपमा रावत ने पथरी क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

ईद के दौरान मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन
ईद के त्यौहार पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। ज्वालापुर ईदगाह सहित उन सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई, जहां ईद की नमाज अदा हुई। आला अधिकारियों ने शहर व देहात में घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम व एसएसपी खुद ईदगाह पर मौजूद रहे। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ सदर जेपी जुयाल, कोतवाली प्रभारी डीएस रावत सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।


ईद पर दिखाई दिया ज्वालापुर प्रकरण का असर
ज्वालापुर में गैर समुदाय के युवक-युवती का निकाह प्रकरण हालांकि अब लगभग शांत हो चुका है, मगर ज्वालापुर में हफ्ते भर मची रही अफरा तफरी का असर ईद की खुशियों पर साफ तौर पर दिखाई दिया। रात पर कम जगहों पर ही डीजे के साथ जश्न मना। वहीं ईद के दिन भी लोगों में हर साल जैसा उत्साह नहीं दिखा। हालांकि त्यौहार पूरी तरह शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed