फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Due to non-payment of salary, sanitation workers working in the district hospital will be on work boycott from today

Haridwar News: वेतन न मिलने से आज से कार्य बहिष्कार पर रहेंगे जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारी

Thu, 11 Jul 2024 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Due to non-payment of salary, sanitation workers working in the district hospital will be on work boycott from today
जिला और महिला अस्पताल में आउटसोर्स से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। शुरूआती जांच में वेतन का भुगतान न होने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल प्रशासन ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठेके पर है। वर्तमान में यह ठेका अजय सैनी के पास है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार अजय सैनी ने जिला अस्पताल में 14 और महिला अस्पताल में नौ सफाई कर्मचारी तैनात किए हैं। सफाई कर्मचारियों को वेतन देने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है, लेकिन मई और जून माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन का नहीं किया है। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने सीएमएस को पत्र देकर वेतन न मिलने पर 11 जुलाई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इससे अस्पताल प्रशासन से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की जांच की गई तो पाया गया कि संबंधित ठेकेदार को अस्पताल की तरफ से पिछले दस माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। मामले में अस्पताल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद्र की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित ठेकेदार से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

--------------
सफाई कर्मचारियों की तरफ से कार्य बहिष्कार करने संबंधी पत्र अस्पताल प्रशासन को सौंपा गया है, जिसकी जांच में पाया गया है कि अस्पताल की तरफ से सफाई ठेकेदार को दस माह से भुगतान नहीं किया गया है। इसके लिए अस्पताल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की लापरवाही सामने आई है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अस्पताल की सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए संबंधित ठेकेदार से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विकास दीप, कार्यवाहक सीएमएस जिला अस्पताल हरिद्वार
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed