फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Due to a marriage dispute, they entered the house and attacked with sticks

Haridwar News: शादी की रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला

Thu, 09 Apr 2026 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Due to a marriage dispute, they entered the house and attacked with sticks
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शादी की रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि विवाह समारोह रुकवाने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रवीन देवी पत्नी महेन्द्र निवासी गली नंबर-3, टिबड़ी रानीपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटी के अपनी मर्जी से विवाह करने से विशाल और उसके पक्ष के लोग रंजिश रखते हैं। छह अप्रैल की रात करीब नौ बजे विशाल, कुंदन सिंह, मालती, राजन, हर्ष, आशु, नीशू और निशा चाकू, डंडे और सरिया लेकर उनके घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए परिवार पर हमला कर दिया। हमले में प्रवीन, उनकी पुत्री और पुत्र घायल हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि बीच-बचाव करने आए महेंद्र, अरुण और परविंदर को भी ईंट मारकर घायल कर दिया। उनके पुत्र के हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। उनकी बेटी रेणुका के गले पर भी दबाव बनाते हुए चाकू से हमला करने की कोशिश की। साथ ही उसकी शादी के बिचौलिये को भी जान से मारने की धमकी दी। 29 अप्रैल को होने वाली उसकी शादी भी नहीं होने देने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed