{"_id":"592b10cc4f1c1ba515bdadb1","slug":"dps-s-ashmita-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस की अश्मिता बनी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस की अश्मिता बनी टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sun, 28 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई इंटर के रिजल्ट में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी। सीबीएसई से संबद्ध शहर के स्कूलों में डीपीएस का दबदबा कायम रहा। डीपीएस की अश्मिता वाधवा ने जहां 97.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। वहीं डीपीएस के ही इशान सैंग 96.6 फीसदी अंक लाकर दूसरे और इशिता बजाज 96 प्रतिशत नंबरों के साथ तीसरे पायदान पर रही हैं। डीएवी, सेंटमैरी, शिवडेल, केंद्रीय विद्यालय आदि स्कूलों के होनहारों ने भी सफलता का परचम लहराया है।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने के लिए 12 बजे का समय तय किया गया था। छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में सुबह से ही रिजल्ट जानने के लिए बेकरारी रही। हालांकि ऑनलाइन रिजल्ट 12 बजे से पहले ही आने लगा था। 12 बजे तक स्कूलवार रिजल्ट आने पर तस्वीर साफ होने लगी थी। बहरहाल डीपीएस की छात्रा अश्मिता वाधवा ने टॉप किया है। इशान सैंग दूसरे और इशिता बजाज तीसरे स्थान पर रहे। जबकि स्मृद्धि मगन, रजत शर्मा और ईशा सैनी ने 95.8 प्रतिशत और गगनदीप सिंह ने 95.4 और आशुतोष राठी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डीपीएस ने इस बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। स्कूल के 45 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल में अमन चौहान ने 95.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। स्वास्तिका अग्रवाल 94.2 के साथ दूसरा और वरुण मित्तल 94 प्रतिशत नंबरों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेंटमेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डिंकी अरोड़ा और सृष्टि यादव और उर्वी शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया।
अभिनव गुप्ता 94 प्रतिशत के साथ सेकेंड टॉपर और रश्मि सिंह 93 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं शिवडेल पब्लिक स्कूल में कार्तिक गुप्ता ने 92.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया और दूसरे स्थान पर अवंतिका गुप्ता 91.1 प्रतिशत और जोशी रोशन कुमार 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे। इनके अलावा केंद्रीय विद्यालय, बाल मंदिर, माता वैष्णो देवी, होली गैंगेज आदि स्कूलों का रिजल्ट भी शानदार रहा है। छात्र छात्राओं के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
रिजल्ट देखते ही छू मंतर हुआ, खिल उठे चेहरे
परीक्षा के बाद से जो तनाव छात्रों के दिलो दिमाग पर बना हुआ था, वह रिजल्ट देखते ही छू मंतर हो गया। छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अपना रिजल्ट देखने के बाद छात्रों ने सबसे पहले अपने सहपाठियों का रिजल्ट देखा और एक दूसरे को बधाई दी। डीपीएस व डीएवी सहित कई स्कूलों में बच्चे चॉकलेट व मिठाइयां साथ लेकर पहुंचे और शिक्षकों व सहपाठियों को खिलाकर खुशियां बांटी।
परीक्षा के बाद से रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों के मन में एक डर बना हुआ था। रिजल्ट में लगातार हो रही देरी से भी दिमाग में उलझन बनी रही। आखिरकार रविवार को नतीजों का दिन आ गया। रिजल्ट आने पर महीनों का तनाव पल भर में गायब हो गया। पास छात्रों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। रिजल्ट आने के बाद छात्र छात्राओं ने एक दूसरे के फोन घनघनाने शुरू कर दिए। विषयवार अपने नंबर जानने के बाद छात्र छात्राओं में अपने सहपाठी छात्रों का रिजल्ट जानने के लिए खासी उत्सुकता रही।