फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DM suspends Kanungo in bribery case

डीएम ने रिश्वत प्रकरण में कानूनगो को किया सस्पेंड

Fri, 15 Apr 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
DM suspends Kanungo in bribery case
विजिलेंस की टीम की ओर से रुड़की तहसील में एक ग्रामीण से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए कानूनो को डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच लक्सर एसडीएम को दी गई है।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को रुड़की तहसील में देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने कानूनगो राजकुमार सैनी को जमीन संबंधी दस्तावेज तैयार करने की एवज में 15 हजार रुपये का सुविधा शुल्क लेते हुए रंग हाथों दबोच लिया था। कानूनगो से घंटों तक तहसील में ही पूछताछ की गई थी। आरोपित मंगलौर झबरेड़ा के कानूनगो को विजिलेंस टीम की ओर से पकड़े जाने पर रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को मामले में कार्रवाई के लिए संस्तुति पत्र भेजा था। जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें सस्पेंड करते हुए भगवानपुर तहसील में अटैच कर दिया है। मामले की जांच के लिए लक्सर एसडीएम संगीता कन्नौजिया को आदेेश जारी किए गए हैं। उन्हें विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed