फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DM canceled the parking contract of Bat island

Haridwar News: डीएम ने निरस्त किया चमगादड़ टापू की पार्किंग का ठेका

Tue, 13 Jun 2023 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
DM canceled the parking contract of Bat island
डीएम ने चमगादड़ टापू पार्किंग के टेंडर को निरस्त कर दिया है। सिंचाई विभाग ने टेंडर की विज्ञप्ति जारी करने में नियमावली 2019 को उल्लंघन किया गया था। अब जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से गठित केंद्रीकृत पार्किंग संचालन समिति नए सिरे से चमगादड़ टापू के टेंडर की प्रकिया शुरू करेगी।23 मई को उत्तराखंड सिंचाई ने 11 लाख रुपये में एक साल के लिए चमगादड़ टापू पार्किंग का ठेका किया था। लेकिन ठेके के बाद से पार्किंग आवंटन में मानकों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठने लगे थे। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पूरण सिंह राणा को पार्किंग के ठेके की जांच के आदेश दिए। एसडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि पार्किंग के टेंडर की प्रकिया में नियमावली 2019 के प्रचार प्रसार नियमों का उल्लंघन किया गया है। बताया टेंडर की विज्ञप्ति को ऐसे समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया, जिनका नियमानुसार प्रसार नहीं था। जिलाधिकारी ने रिपोर्ट के आधार पर पार्किंग के ठेके को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र की पार्किंग के एक केंद्रीकृत समिति का गठन किया है। समिति का अध्यक्ष एडीएम प्रशासन पीएल शाह को बनाया गया है। केंद्रीकृत पार्किंग संचालन ही अब चमगादड़ टापू पार्किंग का ठेका करेगी। पार्किंग ठेके से प्राप्त राजस्व एक बैंक खाते जमा होगा, जिसका प्रयोग विकास कार्यों में किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ने पार्किंग ठेके की धनराशि को लेकर उठाए थे सवाल
- कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने चमगादड़ टापू पार्किंग के ठेके के आवंटन और धनराशि को लेकर सवाल उठाया था। एक साल के लिए 11 लाख रुपये में पार्किंग का टेंडर हुआ था। जबकि कांग्रेस का कहना था कि चमगादड़ टापू पार्किंग के पास की पंतद्वीप पार्किंग का तीन साल का ठेका नौ करोड़ रुपये में किया गया है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कुछ खास लोगों को पार्किंग देने और टेंडर की प्रकिया में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।चमगादड़ टापू पार्किंग के टेंडर की प्रकिया में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। पार्किंग के ठेके को निरस्त कर दिया गया है। समिति दोबारा से पार्किंग के टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed