फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DM and gunner injured in road accident

सड़क दुर्घटना में डीएम और गनर घायल

Fri, 29 Jan 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 29 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

बहादराबाद। रुड़की मेें आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर से हरिद्वार लौट रहे जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ की कार को पतंजलि योगपीठ के पास एक कार ने टक्कर मार दी। जिलाधिकारी को हाथ में मामूली चोट आई। उनका गनर भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी का चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ रुड़की से लौट रहे थे। हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के सामने हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार ने जिलाधिकारी की कार को टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर में जिलाधिकारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें जिलाधिकारी के हाथ में और गनर वीरेंद्र सिंह तोमर को गंभीर चोटें आई। दोनों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार लाया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी चालक नीरज कुंवर पुत्र कुबेर सिंह निवासी नसीरा, थाना दाउदपुर जिला छपरा बिहार है। थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी का मेडिकल कराया जा रहा है। कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed