Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Diwali: Instructions issued for maintaining law and order

Haridwar News: त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

Thu, 05 Nov 2026 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Diwali: Instructions issued for maintaining law and order
- मिश्रित आबादी में पुलिस और प्रशासन की रहेगी चौकसी
विज्ञापन

- धनतेरस में महिलाओं की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आगामी त्योहारों के दौरान जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और ईगास-बग्वाल पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के आदेश दिए हैं। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस तथा प्रशासन को समन्वय से कार्य करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों में थूकने जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। सीसीटीवी का प्रयोग भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आतिशबाजी की दुकानों, अग्निशमन, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पटाखों की बिक्री खुले मैदान में सीमित संख्या में करने और 24 घंटे अग्निशमन व्यवस्था रखने को कहा गया। अवैध पटाखों और खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए विभागों को निर्देशित किया गया है। धनतेरस पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग और लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम पर जोर दिया गया है। छठ पूजा के घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और भीड़ नियंत्रण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed