फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dissatisfaction among villagers over change of village name in SIR

Haridwar News: एसआईआर में गांव का नाम बदले जाने पर ग्रामीणों में अंसतोष

Mon, 29 Jun 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction among villagers over change of village name in SIR
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान रामपुर रायघटी गांव के ग्रामीणों के नाम कबूलपुर रायघटी में दर्ज किए जाने पर ग्रामीणों ने असंतोष जताया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर एसआईआर सूची में उनके गांव का नाम रामपुर रायघटी ही दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को तहसील क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचकर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला से मिले। उन्होंने बताया कि उनके गांव का नाम दशकों से रामपुर रायघटी ही चला आ रहा है। भूमि व शैक्षिक दस्तावेजों सहित सरकारी दस्तावेजों में भी यही नाम दर्ज है। 1995 में कम जनसंख्या के चलते उनके गांव को भिक्कमपुर जीतपुर ग्राम सभा से जोड़ने पर भी उनके गांव का नाम पूर्व की भांति रामपुर रायघटी ही दर्ज रहा।
विज्ञापन


2005 में अलग ग्राम पंचायत बनाए जाने की कवायद के दौरान भिक्कमपुर जीतपुर और रामपुर रायघटी मौजा की सीमाओं की पैमाइश के दौरान अधिकांश ग्रामीण भिक्कमपुर जीतपुर रकबे के निवासी तस्दीक होने के बाद भी उनके गांव का नाम यही रहा है। वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ उनके नाम के साथ गांव का नाम कबूलपुर रायघटी दर्ज कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आने वाले समय में उनके व उनके बच्चों के सामने नाम व पते को लेकर कई तरह की समस्याएं सामने आएंगी। ग्रामीणों ने एसडीएम से एसआईआर में उनके गांव का नाम रामपुर रायघटी ही दर्ज कराए जाने की मांग की। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रार्थनापत्र देने वालों में नरेंद्र कुमार, राजकुमार, संजय कुमार, होशराम, पवन कुमार, देवेंद्र, अरविंद, दीपक, रामसिंह, नेत्रपाल, संदीप कुमार, बबलू, प्रदीप, राजेंद्र सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed