फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused absconding in Happy murder case arrested

Haridwar News: हैप्पी हत्याकांड में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी छुटमलपुर से गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding in Happy murder case arrested
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

- मुखबिरी के शक में की थी हत्या, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। ग्राम शांतरशाह में बाइक मैकेनिक की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को पुलिस ने छुटमलपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एसएसपी की तरफ से 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने मुखबिरी के शक में ही हत्या की बात कबूली है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि 14 सितंबर को पतंजलि रोड पर देव धर्मकांटा, शांतरशाह के पास बाइक मैकेनिक हैप्पी की दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल होने के बाद शूटर मुदस्सिर निवासी दतौली रांगड़, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने फरार आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक निवासी शांतरशाहर, शादाब और अन्य के नाम खोले थे। एसएचओ अमरजीत सिंह के नेतृत्व में दो टीमें फरार आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई थी। मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी इस्तकार थाना फतेहपुर क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद बहादराबाद पुलिस टीम ने छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, खून से सनी शर्ट बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, पूछताछ में इस्तकार ने बताया कि उसे शक था कि हैप्पी ने वर्ष 2022 के एक मामले में पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। हैप्पी उसे पुलिस से पकड़वाने की धमकी देता था और पैसों की मांग करता था।

विवाद बढ़ने पर उसने साथियों के साथ मिलकर हैप्पी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। हत्या की योजना को अंजाम देने से पहले 12 सितंबर को घटनास्थल की रेकी की थी। दो दिन बाद 14 सितंबर को हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीओ संजय चौहान ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed