फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dharmnagri is bright saffron

धर्मनगरी का भगवा रंग हुआ चटक

Sat, 25 Jun 2016 12:08 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 25 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dharmnagri is bright saffron
भगवा रंग में रंगा हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शंखनाद रैली की तैयारियां पार्टी की तरफ से पूरी हो गई। शहर के प्रमुख मार्गों को तोरण द्वारों से सजाया गया है। सड़क और गलियों को होर्डिंग और बैनर से पाट दिया। भाजपा के भगवा रंग से धर्मनगरी का भगवा रंग और चटक हो गया।

विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली ऋषिकुल मैदान पर शनिवार को शाम करीब 3 बजे से होगी। इसके लिए भाजपाइयों ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। पूरे शहर को भगवा रंग में रंग दिया गया है। जगह-जगह लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग रैली की तैयारियों की बानगी प्रस्तुत कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव का आगाज मानी जा रही इस रैली पर भाजपा के साथ ही विपक्षी दलों की भी निगाहें लगी हुई हैं। शनिवार को होने वाली रैली के लिए हरिद्वार से लेकर देहरादून और दिल्ली से निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

अमित शाह का संदेश लेकर बृहस्पतिवार को पहुंचे प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने शुक्रवार को भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी के नेता चुनावों का आगाज करने वाली इस रैली को हर हाल में सफल बनाना चाहते हैं। रैली कितनी सफल होगी, यह तो शनिवार को पता चलेगा, लेकिन मौसम बिगड़ने की आशंका और जाम लगने के डर के बीच पार्टी के नेताओं का उत्साह कम नहीं दिख रहा है। हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने दावा किया कि यह रैली भीड़ के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर देगी और प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का बड़ा संदेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मैदान की क्षमता 30 हजार की
- भाजपा दावा कर हरी डेढ़ लाख लोग जुटाने की
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के नेताओं ने रैली की भीड़ को लेकर दावा करने को लेकर भारी होड़ मची हुई है। एक लाख लोगों के आने के दावे से शुरू हुआ सिलसिला दो दिन पहले दो लाख की भीड़ आने के दावे तक पहुंच गया था। शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने दावा किया कि डेढ़ लाख से ज्यादा लोग रैली में शामिल होंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि यह दावा नहीं यह हकीकत है, जो शनिवार को हरिद्वार में सच होती दिखाई देगी।

बड़ा सवाल यह है कि जिस मैदान को रैली का आयोजन किया जा रहा है। उस मैदान की कुल क्षमता ही 30 से 35 हजार लोगों की है। आखिर 35 हजार क्षमता वाले इस मैदान में डेढ़ लाख की भीड़ कैसे समाएंगी। वह भी उस स्थिति में जबकि जिस जगह रैली के लिए मंच बनाया गया है। उसके पीछे भी करीब 3 हजार लोगों के बैठने की जगह खाली छोड़ दी गई है। आयोजकों ने रैली स्थल पर 35 हजार कुर्सियां बिछाने का दावा किया है, जबकि मौके पर स्थिति अलग दिखाई दे रही है। रैली में आने वाली भीड़ दावों और हकीकत दोनों को सामने ला देगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने रैली के ऐतिहासिक होने का दावा शाम को भी दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed