{"_id":"64b6e4938f0ba977fa059444","slug":"dgp-honored-policemen-force-spo-haridwar-news-c-5-1-drn1065-203644-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: डीजीपी ने पुलिसकर्मियों, फोर्स, एसपीओ को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: डीजीपी ने पुलिसकर्मियों, फोर्स, एसपीओ को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर पुलिस की ओर से रोशनाबाद पुलिस लाइन में महाभोज का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मेले में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों, अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ ही एसपीओ, डिजिटल वालंटियरों को सम्मानित किया। मेले में तैनात रही विभिन्न जनपदों की फोर्स भी रवाना हो गई। डीजीपी अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी अजय सिंह ने फोर्स के कार्य को सराहा। मेले के सकुशल संपन्न होने पर खुशी में आतिशबाजी भी गई। डीजीपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस एवं पीएसी बल के 160, पैरामिलिट्री फोर्स के 27 जवान, आठ एसपीओ/डिजिटल वॉलिंटियर्स और एक आपदा मित्र को सम्मानित किया। रिक्रूट पुलिसकर्मियों भी प्रशंसा की गई।