{"_id":"6786a44f667f1141dd068f5b","slug":"dev-branches-reached-dharmanagari-welcomed-with-rain-of-flowers-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-127745-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: धर्मनगरी में पहुंची देव डाेलियां, फूलों की बरसात से किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: धर्मनगरी में पहुंची देव डाेलियां, फूलों की बरसात से किया गया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मां धारी देवी एवं भगवान नागराज की डोली मंगलवार को दोपहर हरिद्वार के शिवमूर्ति चौक पर पहुंची। यहां पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तों ने देव डोलियों का स्वागत किया। फूल बरसाकर देव महिमा के जयकारे लगाए। देव डोली शिवमूर्ति से निकलकर वाल्मीकि चौक, पोस्ट ऑफिस, अपर रोड, नरसिंह भवन, होटल मानसरोवर से होते हुए शिव विश्राम गृह पहुंची।
मां धारी देवी एवं भगवान नागराज देव डोलियों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल दमाउ, रणसिंघे, मशक बीन के साथ झूमते नाचते गाते विशाल शोभायात्रा में राज्य की संस्कृति एवं धार्मिक प्रस्तुति भी दिखी। डोली रात्रि को विश्राम करेगी। बुधवार की सुबह श्रद्धालु देव डोलियों का दर्शन कर सकेंगे और जागर भी लगेगा। इसी दिन देव डोली शाही स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचेगी। यहां पर नवरा (चावल दिखाई) का भी कार्यक्रम होगा।
देव डोली यात्रा के इस भव्य आयोजन में संरक्षक देवेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीता चमोली, रश्मि चौहान, आदेश गिरी, प्रेम प्रकाश धस्माना, आशीष पुरी, आशुतोष गिरी, सुभाष शर्मा, मुकेश कोठियाल, नागेंद्र पुरोहित समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।