{"_id":"58dfe0da4f1c1b380763fd32","slug":"demonstrators-display-street-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट ठीक कराने को व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट ठीक कराने को व्यापारियों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आठ महीने से स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग को लेकर न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक क्षेत्र के व्यापारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि आठ महीने से क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट तथा लाखों रुपये की लागत से खड़ी हाईमास्ट बंद पड़ी है। नगर निगम के अधिकारियों व पथ-प्रकाश विभाग से लगातार लाइट ठीक कराने की मांग के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। नगर विकास मंत्री एवं मेयर का गृहक्षेत्र होने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंधेरा होने से चोरी की घटनाएं एवं दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। महामंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि जब शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की स्थिति इतनी खराब है तो शहर के अन्य क्षेत्रों की स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है।
कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी ने आठ महीने से स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराने के लिए नगर निगम अधिकारियों की आलोचना की। प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने कहा कि तीन दिनों में स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराने पर नगर निगम के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में प्रियव्रत गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, सतपाल सिंह, राहुल अग्रवाल, हेमंत शर्मा, संजय पटुवर, आर्यन, देवेंद्र सिंह, सतनाम भाटिया, राहुल गोयल, पंकज कुमार, बबलू, संजय द्विवेदी, सुधाकर उनियाल, विमल मल्होत्रा, प्रेम थापा, संजीव शर्मा, जयंत डोभाल, मुनीष गर्ग शामिल थे।