फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demonstration over non-construction of ramp over railway track

रेलवे ट्रेक के ऊपर ओवर ब्रिज में रैंप न बनाने पर किया धरना प्रदर्शन

Sun, 20 Sep 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration over non-construction of ramp over railway track
रेलवे ट्रेक के ऊपर ओवर ब्रिज में रैंप बनाने की मांग को लेकर धरना देते भाजपा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
निर्मला छावनी को ललतारौ पुल से जोड़ने के लिए बन रहे फुट ओवर ब्रिज के साथ रैंप नहीं बनाने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि रैंप नहीं बनने से विकलांग और बुजुर्ग लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर रैंप बनाने का काम शुरू नहीं किया तो 23 सितंबर से क्रमिक अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

निर्मला छावनी के पास बनाए जा रहे फुट ओवर ब्रिज में रैंप नहीं बनाया जा रहा है। रैंप बनाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन निर्माण में कोई बदलाव नहीं किया। रविवार को स्थानीय लोगों के साथ भाजपा के नेता धरने पर बैठ गए। भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि फुट ओवर ब्रिज के साथ रैंप बनाना जरूरी है। पार्षद विनीत जौली और पार्षद विकास कुमार ने कहा कि दो साल से बंद पड़े फाटक को भी खोला जाए, ताकि आवागमन आसान हो सके। उन्होंने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर युवा महामंत्री चंद्रकांत पांडे, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे पवन त्यागी, इष्टदेव सोनी, पूनम मखीजा, बृजेश भदौरिया, प्रदीप त्यागी, मीडिया प्रभारी विकल राठी, लाला राजपूत, अनीता सिंह, रीता झा, अशोक, दीपक, पिंटू, सतीश मलिक, अशोक सिंह, राजीव कोरी, यश सिंह, मनीष चौटाला, विजय भार्गव, मुकेश पुरी, पूरन पांडे, सुंदर शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed