कुंभ को सूक्ष्म और यात्रियों के लिए ई-पास की व्यवस्था करने के फैसले का प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने विरोध किया। सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन उन्होंने मांग उठाई कि यदि कुंभ नहीं हुआ तो व्यापरी भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा।
रविवार को अपर रोड पर व्यापारियों ने कुंभ-2021 मेले को भव्यता के साथ और समय पर कराने के लिए मांग उठाई। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंघल ने कहा कि हरिद्वार का व्यापारी कोरोना संकट के कारण भुखमरी की कगार पर हैं। सावन मेला न कराकर प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रहा हैं, लेकिन इससे व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार कुंभ मेला कराने को इच्छुक नहीं दिख रही है। इससे पता चलता है कि अभी तक गंगा घाटों के कार्य अधूरे पड़े हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि कुंभ मेला यदि व्यवस्थित रूप से नहीं लगता है तो व्यापारियों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी। अब कुंभ मेला भी नहीं लगेगा तो व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से ई-पास को पूर्ण रूप से निरस्त करने की मांग उठाई। इस मौके पर सागर सक्सेना, विकास कुमार, दिनेश साहू, दिनेश कुकरेजा, पवन सुखीजा, मोहनदास गोस्वामी, गगन गुगनानी, अजय रावल, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, नितिश कुमार, अमन कुमार, प्रिंस रावत, सूरज कुमार, रिंकू सक्सेना, ऋषभ गोयल, अतुल चौहान, मन्नू, मनीष चौहान, विनोद, राजेश अग्रवाल, गोपाल गोस्वामीश्, सुनील त्यागी आदि शामिल हुए।