फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demonstrated raising demands to stop cuttings and start canteens

कटौतियां बंद करने व कैंटीन शुरू करने की मांग उठाते हुए किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated raising demands to stop cuttings and start canteens
०ेल क्षेत्र में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते भेल हरिद्वार ट्रेड यूनियन संघर्ष मोर्चा के पदाधिका - फोटो : HARIDWAR
भेल हीप और सीएफएफपी की नौ श्रमिक यूनियनों ने विभिन्न लाभों की कटौती करने पर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर श्रमिक यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कटौती निरस्त नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को भेल के फाउंड्री गेट पर भेल की यूनियनों के पदाधिकारी एकत्रित हुए। हैवी इलैक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा पर्क्स, कैंटीन सब्सिडी, ईएल नकदीकरण आदि में कटौतियों कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि भेल प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ कर्मचारियों में रोष है। यदि भेल प्रबंधन ने तत्काल पर्क्स और एलाउंस में 50 प्रतिशत की कटौती निरस्त करके एक अप्रैल से उसके एरियर का भुगतान नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

हीप बीएमएस के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि भेल प्रबंधन ट्रांसपोर्ट व कैंटीन सब्सिडी को तत्काल निरस्त करते हुए कर्मचारियों के लिए कैंटीन को पूर्व की भांति सुचारु रूप से प्रारंभ किया जाए। हैवी इलैक्ट्रिकल्स मजदूर यूनियन के महामंत्री मोहित शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में कोरोना महामारी का संक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से मांग उठाई कि कोरोना से मृत्यु होने पर आश्रित परिवार के एक सदस्य को तत्काल भेल में स्थायी नौकरी और एक करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस की पॉलिसी लागू करे। भेल कर्मचारी परिषद् के महामंत्री अमित चौहान ने कहा कि वर्ष 2018-2019 के बोनस, एसआईपी की दूसरी किस्त ज्वाइंट कमेटी के निर्णयानुसार मार्च माह के वेतन में एक अप्रैल 2020 को मिल जानी चाहिए था जोकि अभी तक नहीं मिला है। इस मौके पर हीप के महामंत्री आशीष सैनी, रवि कश्यप, राकेश मालवीय, सुभाष पुरोहित, संदीप कुमार, अरविंद मावी, करण सिंह नायक, मोहित शर्मा, विरेंद्र अवस्थी, अमित चौहान, विकास परेड़ा, अमित गोगना, अब्बास, आशीष सैनी, मेहर सिंह, अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, जय शंकर, बलवीर सिंह रावत, सत्यशील वत्स, राम कुमार, परितोष कुमार, अतुल राय, महेंद्र बिष्ट आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed