फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand to stop broadcasting serial by performing

प्रदर्शन कर धारावाहिक का प्रसारण बंद किए जाने की मांग

Thu, 22 Aug 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop broadcasting serial by performing
कलर्स चैनल पर प्रसारित किए जा रहे धारावाहिक ‘राम सिया के लवकुश‘धारावाहिक का प्रसारण बंद किए जान? - फोटो : HARIDWAR
एक चैनल पर प्रसारित किए जा रहे धारावाहिक ‘राम सिया के लवकुश‘ में महर्षि वाल्मीकि के विषय में गलत तथ्य प्रस्तुत कर उनकी छवि धूमिल किए जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

देवपुरा चौक पर प्रदर्शन के दौरान भावाधस के राष्ट्रीय मंत्री वीर हंसराज कटारिया ने कहा कि धारावाहिक राम सिया के लवकुश में भगवान वाल्मीकि की पावन छवि को धूमिल किया जा रहा है। अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ के विषय में भी धारावाहिक में गलत तथ्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला संयोजक वीर संदीप चिनालिया ने कहा कि यदि धारावाहिक के प्रसारण पर रोक नहीं लगाई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समुदाय भगवान वाल्मीकि को ईश्वर मानता है। धारावाहिक में भगवान वाल्मीकि के विषय में गलत चित्रण किए जाने से देश विदेश के समस्त वाल्मीकि समाज की आस्था को गहरा आघात लगा है। पूरे समुदाय में इसको लेकर बेहद रोष है। सरकार को तत्काल कदम उठाते हुए धारावाहिक के प्रसारण पर रोक लगाए जाने के आदेश देने चाहिए। इस मौके पर प्रिंस लोहट, शेखर बोहत, विपिन घावरी, सुरेंद्र मंगोलिया, अजय कांगड़ा, आकाश चंचल, आशीष राजौर, अंकित सूद, सोनू बेनीवाल, मोनू सौदाई, संदीप सौदाई, प्रवेश, अनिल टांक, अमूल चंचल, अरविंद चंचल, अशोक हवलदार, राजेश खन्ना, मनीष लोहट, रितिक कटारिया, अंबरीष बोहत, आशु चंचल, रोहन बिरला, आदिल्य बिरला, आशु लोहट, कुसुम, इंद्रजीत, आकाश राजपूत, नीटू द्रविड़, मुकेश कांगड़ा, आकाश, आयुष गौड़ियाल, वासु, दीपक कांगड़ा, गोपी, अरुण लहरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed