फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand to restore annual financial assistance to former BHEL employees

Haridwar News: भेल के पूर्व कर्मियों की वार्षिक आर्थिक सहायता बहाल करने की मांग

Mon, 08 Dec 2025 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to restore annual financial assistance to former BHEL employees
हरिद्वार। भेल से 2007 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बंद की गई वार्षिक आर्थिक सहायता को दोबारा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने भेल कॉरपोरेट कार्यालय नई दिल्ली के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर को प्रार्थनापत्र भेजा है। आग्रह किया है कि भेल इमरजेंसी नीड्स मिटिगेशन स्कीम के तहत मिलने वाली 10 हजार रुपये की वार्षिक सहायता को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2007 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को वेतनमान संशोधन का लाभ नहीं मिला था। मांग करने वालों में चौधरी चरण सिंह, ताराचंद धीमान, विद्यासागर गुप्ता, बाबूलाल सुमन, हरदयाल अरोड़ा, एससीएस भास्कर, श्याम सिंह, शिवचरण, शिवकुमार शर्मा, सुभाष ग्रोवर, रामसागर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed