फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand to build Chhath Puja Ghat on the banks of Gangahar

गंग नहर किनारे छठ पूजा घाट बनाने की मांग

Tue, 01 Nov 2022 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Demand to build Chhath Puja Ghat on the banks of Gangahar
पूर्वांचल जन जागृति संस्था का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डामकोठी अतिथि गृह में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बहादराबाद स्थित गंगनहर पर छठ घाट बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के औद्योगीकरण होने से पूर्वांचल की आबादी तेजी से वृद्धि हुई है। शिवालिकनगर, रोशनाबाद, सलेमपुर, बहादराबाद और निकटवर्ती क्षेत्रों में पूर्वांचल और बिहार के करीब 80 हजार लोग रहते हैं। पूर्वांचल और बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ के आयोजन में बहादराबाद गंग नहर के पास कोई घाट नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। स्थायी घाट नहीं होने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। संस्था पदाधिकारियों ने शिवालिकनगर वार्ड पांच से लेकर सलेमपुर चौक तक गंगनहर के किनारे घाट का निर्माण कराने की मांग की, ताकि शिवालिकनगर, नवोदय नगर, सलेमपुर, बहादराबाद के निकटवर्ती क्षेत्रों के श्रद्धालु छठ पर्व पर पूजन कर सकें। प्रतिनिधिमंडल में पूर्वांचल जन जागृति संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय, आशीष झा, दिनेश पांडेय और चंद्रकांत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed