फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Demand for CBI investigation in Palghar case will be made in the meeting of Akhara Council

अखाड़ा परिषद की बैठक में की जाएगी पालघर मामले की सीबीआई जांच की मांग

Sat, 22 Aug 2020 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for CBI investigation in Palghar case will be made in the meeting of Akhara Council
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक 26 अगस्त को हरिद्वार में जूना अखाड़े में प्रस्तावित है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा है कि बैठक में 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि बैठक में महाराष्ट्र के पालघर में मॉब लिंचिंग में मारे गए दो साधुओं के मामले पर भर चर्चा होगी। महाराष्ट्र पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कर पाई है। अखाड़ा परिषद ने निर्णय लिया है कि साधु संतों का एक दल जल्द ही पालघर जाएगा और इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग करेगा। यदि जरूरत पड़ी तो साधु संत कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा है कि सुशांत केस में भी महाराष्ट्र पुलिस ने सही ढंग से काम नहीं किया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने पाकिस्तान में हनुमान मंदिर तोड़े जाने की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed