{"_id":"6aec6ac04103d694ec0c417e","slug":"demand-for-cancellation-of-the-registration-deed-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5801-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: धर्मशाला की रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: धर्मशाला की रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
- राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी
- मेरठ धर्मशाला की तीन अगस्त को हुई है रजिस्ट्री
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति ने मेरठ वाली धर्मशाला (चंदों देवी ट्रस्ट) की 3 अगस्त को हुई रजिस्ट्री को अवैध बताया है। समिति ने इस रजिस्ट्री को निरस्त करने की मांग तेज कर दी है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
समिति का आरोप है कि ताज होटल और प्रसाद हेरिटेज ने धर्मशाला को मेरठ भवन दिखाकर अवैध रूप से रजिस्ट्री कराई है। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति इस रजिस्ट्री को पूरी तरह से अवैध मानती है। समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा कि पिछले डेढ़ माह से धर्मशाला प्रबंधक शोभा शर्मा का उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें तथाकथित गुंडों और बदमाशों से प्रताड़ित किया जा रहा है। शोभा शर्मा को धर्मशाला खाली करने की धमकी भी दी जा रही है। यह मामला जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
समिति के महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि 1995 में इसी धर्मशाला के खरीद-फरोख्त विवाद में शोभा शर्मा के पति राम प्रकाश शर्मा की हत्या कर दी गई थी। राम प्रकाश शर्मा का अपहरण कर नृशंस हत्या की गई थी। उनका शव नहर पटरी धनौरी कलियर के पास मिला था। तब से शोभा शर्मा ही धर्मशाला का प्रबंधन देख रही हैं।
विज्ञापन
संस्था के कोषाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट से शोभा शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को भवन दर्शाई गई संपत्ति की जांच होनी चाहिए। यदि 3 दिन के अंदर अवैध रजिस्ट्री निरस्त नहीं हुई तो सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संजय त्यागी, विजय भंडारी, योगी गणेश नाथ, रमेश कुमार मिड्ढा और स्वामी गणेश दास सहित कई लोग शोभा शर्मा के समर्थन में उतरे हैं।