{"_id":"56e1c5e94f1c1b4c478b4586","slug":"delhi-may-be-the-missing-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हो सकता है लापता इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हो सकता है लापता इंजीनियर
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। भेल के सीनियर इंजीनियर उदय कुमार के लापता होने के तार दिल्ली से जुड़ रहे हैं। अब पुलिस टीम दिल्ली जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पिछले एक पखवाड़े से भेल के सेक्टर दो के रहने वाले सीनियर इंजीनियर उदय कुमार लापता हैं। उनकी मोटरसाइकिल प्रेमनगर आश्रम पुल के पास लावारिस अवस्था में मिली थी और ऋषिकुल तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में इंजीनियर के रोडवेज बस में सवार होने की तस्वीर कैद हो गई थी।
विज्ञापन
प्रांरभिक पड़ताल में यह सामने आया था कि इंजीनियर की पत्नी से अनबन रहती थी और उस दिन भई उनमें विवाद हुआ था। पश्चिम बंगाल में सीआईएसएफ में वरिष्ठ सेनानायक रतन कुमार के पद पर तैनात इंजीनियर के सगे बड़े भाई ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि इंजीनियर दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा था। अब पुलिस टीम दिल्ली जाने की तैयारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि चौंकाने वाली बात निकलकर आ रही है, इंजीनियर के मिलने पर ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन