फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Delhi astrologer's death in mysterious circumstances

दिल्ली के ज्योतिषाचार्य की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 03 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 03 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नई दिल्ली के एक ज्योतिषाचार्य की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ज्योतिषाचार्य इलाहाबाद के एक व्यक्ति के ग्रह शांत करने के लिए उसे हरिद्वार लेकर आए थे। लघुशंका के दौरान सुलभ शौचालय में ज्योतिषाचार्य मृत मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।


पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली में शंकर बस्ती रानीबाग निवासी पंडित अविनाश शुक्रवार को इलाहाबाद निवासी ओम जे केसरवानी को लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। केसरवानी ने बताया कि ग्रह शांत करने के लिए उन्होंने शनिवार दोपहर तक पूजा अर्चना की। काम पूरा होने पर शाम के समय वह रोड़ीबेलवाला की तरफ गए थे। लघु शंका होने पर ज्योतिषाचार्य पंडित अविनाश सुलभ शौचालय चले गए। काफी देर तक ज्योतिषाचार्य के बाहर न आने पर केसरवानी को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं हुई।
विज्ञापन


शक होने पर जबरन दरवाजा खोला गया तो 66 वर्षीय पंडित अविनाश मृत पाए गए। सूचना पर रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  पुलिस प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक को मौत का कारण मान कर चल रही है। नगर कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि ज्योतिषाचार्य के परिजनों को खबर कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed