{"_id":"672faf2fe20425d4fb044e74","slug":"dehradun-center-of-cricket-excellence-won-the-league-match-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-125212-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Sports: हरिद्वार सुपर किंग्स को पछाड़ देहरादून सेंटर ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस ने जीता लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Sports: हरिद्वार सुपर किंग्स को पछाड़ देहरादून सेंटर ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस ने जीता लीग मैच
Sun, 10 Nov 2024 12:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:58 PM IST
सार
मैच में विलास जोशी को मैन ऑफ द मैच, देवांश शर्मा को फाइटर ऑफ द मैच और शंकर बाफिला को इंप्रेसिव प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
हरिद्वार में क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चौथे किशोरी लाल तांगड़ी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन हरिद्वार सुपर किंग्स और देहरादून सेंटर ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस के बीच मैच खेला गया। इसमें देहरादून सेंटर ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस ने मैच जीत लिया। इसके साथ ही पुल-ए के मैच संपन्न हो गए। देहरादून सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एमकेपीएस फिट टू फलाई ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
जमालपुर कलां मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को देहरादून ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। देहरादून सेंटर ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस की घातक गेंदबाजी के आगे हरिद्वार सुपर किंग्स की टीम 23.2 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अभय क्षेत्री ने 17 और गौरव ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन
विलास जोशी को मैन ऑफ द मैच
देहरादून की तरफ से विलाश जोशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, शंकर बाफिला ने 3 और आदित्य सेठी ने 2 विकेट लिए। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए देहरादून सेंटर ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस की टीम ने 21 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया आठ विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से संजीव सजवान अवीजित 29, नवेंदर रावत 25 और हर्षित ने अवीजित 22 रन बनाए।
विज्ञापन
मैच की अंपायरिंग स्वतंत्र कुमार और आदित्य तोमर ने की। मैच में विलास जोशी को मैन ऑफ द मैच, देवांश शर्मा को फाइटर ऑफ द मैच और शंकर बाफिला को इंप्रेसिव प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। पूल-ए के सभी लीग मैच होने के बाद देहरादून सेंटर ऑफ क्रिकेट एक्सीलेंस पहले स्थान पर और एमकेपीएस फिट टू फ्लाइ की टीम दूसरे स्थान पर रही।
ये भी पढ़ें...Dehradun: राजधानी में बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन, सीएम आवास कूच करने पहुंचे, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
टूर्नामेंट में अभी तक बल्लेबाजी में पूर्वांश ध्रुव ने एक शतक और एक अर्द्ध शतक की मदद से शानदार 229 रन और धैर्य ने दो अर्द्ध शतक की मदद से 198 रन बनाए। गेंदबाजी में विशाल सैनी ने 9 विकेट और विलाश जोशी ने 7 विकेट लिए।