फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Crushing season started for two months, but no speck was paid

पेराई सत्र शुरू हुए दो महीना, पर नहीं हुआ एक धेले का भुगतान

Thu, 17 Dec 2020 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crushing season started for two months, but no speck was paid
पेराई सत्र को एक महीने का समय गुजर गया है और चीनी मिलों ने किसानों को अब तक एक रुपये का भुगतान भी नहीं किया। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के जिलाध्यक्ष विकेश बालियान के नेेतृत्व में किसानों ने सहायक गन्ना आयुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ज्वालापुर स्थित सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय में पहुंचे किसानों ने बताया कि जनपद के तीनों शुगर मिलों की ओर से अपना पेराई सत्र शुरू किए हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है। अभी तक एक भी मिल प्रबंधन की ओर से नए सत्र का कोई भुगतान नहीं किया गया है। किसानों ने भुगतान की मांग की तो सहायक गन्ना आयुक्त ने नए सत्र का मूल्य घोषित नहीं होने की बात कही। जिस पर किसानों ने कहा कि जब तक नया मूल्य घोषित होता है, तब तक पुराने मूल्य पर ही भुगतान किया जाए। नए मूल्य का अवशेष भुगतान बाद में कर दिया जाए, ताकि किसानों को पैसा मिलने से उन्हें राहत मिल सके। किसानों ने गन्ना खरीद पर्चियों भी जल्द-जल्द जारी करने की मांग की। सहायक गन्ना आयुक्त ने किसानों को भुगतान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में कुशलपाल सिंह, प्रवीण, अंगपाल, ऋषभ, तनवीर, गय्यूर, संजय, प्रदीप, कुलदीप आदि मौजूद रहे। उधर, बुधवार को यूनियन ने देहरादून विधानसभा भवन में पहुंचकर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन देकर तीनों नए कृषि कानूनों को भी निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed