{"_id":"60db66358ebc3ebf4950d9b7","slug":"crowds-started-gathering-at-the-ghats-including-harki-paidi-haridwar-news-drn383051541","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : हरकी पैड़ी समेत घाटों पर उमड़ने लगी भीड़, संक्रमण का खतरा बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : हरकी पैड़ी समेत घाटों पर उमड़ने लगी भीड़, संक्रमण का खतरा बना
Wed, 30 Jun 2021 08:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है
- फोटो : अमर उजाला
कोविड कर्फ्यू में ढील देने के बाद धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। दिल्ली, हरियाणा और यूपी समेत कई राज्यों से श्रद्धालु आने लगे हैं। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर डुबकी लगा रहे हैं। कोविड नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। पुलिस चालान की कार्रवाई करने के बजाए मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के पालन की अपील कर रही है।
कोरोना कर्फ्यू में ढील लगातार बढ़ रही है। सप्ताह में छह दिन बाजारों को खुलने की अनुमति मिल गई है। बार्डर पर भी चेकिंग की औपचारिकता निभाई जा रही है। कई राज्यों में अनलॉक हो गया है। इससे बाहरी राज्यों के लोग हरिद्वार की तरफ आने लगे हैं। यात्री हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर डुबकी लगा रहे हैं।
बाजारों में भीड़भाड़ नजर आने लगी है। कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन खतरा टला नहीं है। बावजूद इसके यात्री शारीरिक दूरी का पालन करना तो दूर मास्क तक नहीं पहन रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बना है।
विज्ञापन
रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पुलिस को हरकी पैड़ी को सील करना पड़ा था। पुलिस को कोविड नियमों के पालन करवाने में जूझना पड़ रहा है। पुलिस उद्घोषणा यंत्र से अपील तो कर रही है, लेकिन चालान की कार्रवाई नहीं हो रही है।
पुलिस बॉर्डर पर आरटीपीसीर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट चेक कर रही है। बावजूद हरकी पैड़ी और आसपास घाटों पर भीड़ का दबाव लगातार बढ़ रहा है। गंगा आरती के समय भीड़ जुट रही है। शारीरिक दूरी का पालन कराना मुश्किल हो रहा है। लोगों से ऑनलाइन गंगा आरती देखने की अपील की जा रही है।
- अभय सिंह, सीओ सिटी